फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dobery attack on women

दहेज के लिए विवाहिता को घर से भगाया

Tue, 03 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 03 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर कसिया गांव में ब्याही गई युवती को ससुरालवालों ने पीटकर घर से भगा दिया। इसे लेकर मायके और ससुरालवालों के बीच पंचायत भी हुई। पर, बात नहीं बनी। सोमवार को पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ कोखराज को जांच करके दहेज लोभियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव की रहने वाली आशिया ने बताया कि साल भर पहले उसका निकाह कोखराज के कसिया गांव निवासी मोहम्मद फाजिल से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल  के लोग मायके से दहेज के रूप में बाइक और 20 हजार रुपये नगदी की मांग करने लगे।
विज्ञापन


मांग पूरी कराने के लिए उसे प्रताड़ित भी किया जाने लगा। परिजनों के साथ मिलकर पति भी उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगा। हफ्तेभर पहले ससुरालवालों ने उसे पीटकर घर से भगा दिया। मायके पहुंची युवती की दशा देख परिजन सन्न रह गए। मायकेवालों ने बेटी की ससुराल आकर समझाने की कोशिश की। दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई। आरोप है कि बगैर मांग पूरी किए ससुराल के लोग विवाहिता को विदा कराने को तैयार नहीं हुए। सोमवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी वीके मिश्र ने एसओ कोखराज को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed