{"_id":"5bd2136dbdec2269a7716204","slug":"death-of-a-child-in-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल के बच्चे का फांसी पर लटकता मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस साल के बच्चे का फांसी पर लटकता मिला शव
kaushambi
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल/सरायअकिल। दस साल के मासूम का गुरुवार दोपहर घर के भीतर संदिग्ध हालत में फांसी से लटकता शव मिला। घटना से परिजनों में कोहराम है। मासूम ने खुदकुशी क्यो की। इसके असल कारण का पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिपरी कोतवाली के पिपरहाई गांव निवासी सूबे लाल दिल्ली में रहकर दूध दुहाई का काम करता है। घर पर उसकी पत्नी दस वर्षीय बेटे साहिल के साथ रहती है। साहिल कक्षा छह में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर वह स्कूल जाने के बजाय खेल रहा था। इस पर मां ने उसे फटकार लगाई और मवेशियों को चारा लेने खेत चली गई।
इस बीच घर के अंदर ही साहिल ने नायलान की रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर लौटी मां ने बेटे का शव फंदे ले लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। परिजनों का कहना है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। शायद इसी वजह से उसने फांसी लगाकर जान दे दी है। पर, परिजनों का यह तर्क किसी के गले नहीं उतर रहा है। सवाल उठ रहा है कि साहिल मानसिक तौर से बीमार था तो उसे फांसी लगाने का तरीका कैसे आया। ग्रामीण घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल परिजन पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। शाम को परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिपरी के इंस्पेक्टर राम आसरे सरोज ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।