फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   criminal arrest with beef

प्रतिबंधित मांस के साथ तस्कर को पुलिस ने दबोचा

Mon, 20 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 20 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
criminal arrest with beef
crime
इलाके में प्रतिबंधित मांस की तस्करी बड़े पैमाने पर चल रही है। इसका खुलासा तब हुआ जब स्थानीय पुलिस ने सोमवार को एक युवक को प्रतिबंधित मांस के साथ धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवक ने कई अन्य लोगों का नाम बताया है जो प्रतिबंधित मांस की तस्करी करते हैं। पुलिस की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने मांस का बिसरा जांच के लिए ले लिया है।
विज्ञापन


करारी थानाक्षेत्र का लहना निवासी राजू पुत्र लाल मोहम्मद कस्बे के चकहिंगुई से प्रतिबंधित मांस लेकर बेचने का काम करता है। इसकी भनक करारी थानाध्यक्ष पीके यादव को हुई। सोमवार की सुबह आरोपी जब मांस लेकर निकला तो पुलिस ने उसका पीछा किया। वह जैसे ही कस्बे के बाहर मोअज्जमपुर गांव के सामने पहुंचा पुलिस ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। थाने लाकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया। सूचना पर थाने पहुंचे पशु चिकित्सक ने प्रतिबंधित मांस का बिसरा जांच के लिए ले लिया है। पुलिस की कार्रवाई से प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वाले कारोबारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed