{"_id":"585c222b4f1c1b1917e39789","slug":"crime-sirathoo-thana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चटकी लाठियां, दो जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में चटकी लाठियां, दो जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी बाजार में बृहस्पतिवार की दोपहर बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के बाद दोनों परिवारों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। मारपीट में दो लोग लहूलुहान हो गए। मारपीट देख मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घायलों कोे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
सैनी कोतवाली के स्थानीय बाजार निवासी विकास और गोली के बच्चों के बीच बृहस्पतिवार की सुबह विवाद हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी झड़प के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों ने लाठी से एक दूसरे को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट देख आसपास मौजूद लोग हिम्मत कर मामला शांत कराते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।