फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

चरवा में दोस्तों ने युवक को बंनाया बंधक

Wed, 27 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Wed, 27 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
crime news
बिगड़ैल 5 युवकों ने मंगलवार की रात अपने ही एक दोस्त को नशीली गोलियां खिलाकर हत्या की नीयत से सिरियावां गांव के एक घर में बंधक बना रखा था। आधी रात होश में आने वह मकान के खपरैल को तोड़कर भाग निकला। पुलिस ने इस मामले में युवक के पांचों दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 4 नामजदों को गिरफ्तार करके पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। सीओ चायल ने बताया कि मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस घटना की सच्चाई खंगाल रही है।
विज्ञापन



चायल कस्बा निवासी मोहम्मद आरिफ के पिता की मौत हो चुकी है। वह मां और मामा के साथ रहता है। मां और मामा चूड़ी का कारोबार करते हैं। बताया जाता है कि आरिफ की सोहबत अच्छी नहीं है। उसकी दोस्ती कस्बे के ही संजय हेला, पुरामुफ्ती के गोविंद, मनौरी के अजय, चरवा के किशन आदि से है। ये सभी युवक बदमाश किस्म के हैं। इधर, बताया जाता है कि हफ्तेभर से ये सभी लड़के आरिफ से मोटी रकम ऐंठने की फिराक में लगे थे। इसके लिए एक लड़की से फोन करके उसे चंगुल में फंसाने का काम किया जा रहा था। मंगलवार की शाम करीब 6 बजे भी लड़की से फोन कराकर आरिफ को चरवा बाजार बुलाया गया। वह बाइक लेकर चरवा पहुंचा, तो वहां उसे लड़की तो नहीं मिली। बल्कि उसका दोस्त संजय मिल गया। बातचीत के दौरान बहाने से संजय उसे अपनी मौसी के घर सिरियावां लेकर चला गया। मौसी कहीं गई हुई थी। पर, वहां उसके बाकी दोस्त निरंजन, किशन, गोविंद, अजय आदि मौजूद थे। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर आरिफ के साथ मारपीट की। उसे नशीला दवा खिलाकर बेहोश करके मौसी के घर में बंधक बना लिया। रात करीब 2 बजे उसे होश आया। उस समय उसके दोस्त खर्राटे भर रहे थे। उसने सावधानी से कच्चे मकान का खपरैल तोड़ा और कूदकर भाग निकला।
विज्ञापन



वह सीधे सिरियावां गांव गया। वहां बरामदे में सो रहे एक व्यक्ति को जगाकर घटना की सारी जानकारी दी। फिर वह उसे प्रधान के घर ले गया। प्रधान ने आरिफ के परिजनों के साथ पुलिस को भी जानकारी दी। परिजन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। जिस मकान में आरिफ बंधक था, वहां दबिश देकर पुलिस ने निरंजन, किशन, गोविंद और संजय हेला को धरदबोचा, लेकिन अजय भाग निकला। पुलिस इन पांचों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ रामभवन में बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed