फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Customer beaten up over a dispute involving 20 rupees.

Shravasti News: 20 रुपये के विवाद में ग्राहक को पीटा

Thu, 10 Sep 2026 10:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 10 Sep 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Customer beaten up over a dispute involving 20 rupees.
गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुशामदपुर निवासी संजय सिंह ने थाने में तहरीर देकर 20 रुपये के भुगतान को लेकर दुकानदार पर पिटाई का आरोप लगाया है। संजय के अनुसार गांव के बाहर महेश सिंह दुकान चलाते हैं। नौ सितंबर शाम करीब सात बजे वह दुकान पर पान मसाला खरीदने गए थे। 20 रुपये का सामान लेने के बाद उन्होंने 100 रुपये का नोट दिया और शेष 80 रुपये मांगे। आरोप है कि दुकानदार ने रुपये देने से इन्कार कर दिया और कहा कि पैसे वापस कर दिए गए हैं। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि महेश सिंह ने आजाद सिंह के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed