फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young woman threatened with acid attack for refusing to comply with demands.

Noida News: बात नहीं मानने पर युवती को तेजाब से हमले की धमकी

Thu, 10 Sep 2026 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Young woman threatened with acid attack for refusing to comply with demands.
इंस्टा पर शिमला निवासी युवती की नोएडा के युवक से हुई थी दोस्ती
विज्ञापन

नोएडा। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद शिमला की युवती को दिल्ली से नोएडा लाने और तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-71 क्षेत्र में युवक ने युवती पर अपनी बात मानने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़िता के पिता की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शिमला निवासी युवती की इंस्टाग्राम के जरिये नोएडा के एक युवक से पहचान हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ने के साथ दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी। आरोप है कि एक सितंबर को युवक युवती को दिल्ली से नोएडा लेकर आया। इसके बाद दोनों सेक्टर-71 क्षेत्र में पहुंचे। पीड़िता के पिता का आरोप है कि सेक्टर-71 में किसी बात को लेकर युवक ने उनकी बेटी पर दबाव बनाया। युवती ने उसकी बात मानने से इन्कार किया तो आरोपी ने उसे तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद युवती काफी डर गई और उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed