{"_id":"b68664fce3ae61e2c4a73c8b0e1d4d72","slug":"crime-news-hindi-news-934","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने पीटकर दो लोगों को किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने पीटकर दो लोगों को किया लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
सैनी और चरवा इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की शाम हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। भुक्तभोगियों की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मारपीट की घटना से दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव निवासी दयाराम का पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद है। मंगलवार को वह घर की जर्जर हो चुकी दीवार की मरम्मत करा रहा था, तभी पड़ोसी ने आकर जमीन को लेकर विरोध जताना शुरू कर दिया। इसे लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान पड़ोसी और उसके साथ रहे लोगों ने दयाराम को दबोचकर पीट दिया। मारपीट होती देख दौड़े ग्रामीणों ने बीच-बचाव करके झगड़ा शांत कराया। इसी तरह चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी अमर सिंह को भी पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट की दोनों घटनाओं में भुक्तभोगियों की तहरीर पर पुलिस ने कुल 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।