फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

घर में घुसकर की मारपीट, लूटपाट का आरोप

Mon, 06 Jul 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 06 Jul 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
महेवाघाट थाने के डकशरीरा गांव में शनिवार की रात दबंगों ने घर में घुसकर युवक की पिटाई की। बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी पीटा गया। आरोप है कि हमलावर मारपीट करने के बाद डेढ़ हजार रुपये लूट ले गए। पिटाई से दंपती को गंभीर चोटें आई हैं। भुक्तभोगी ने हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। एसओ का कहना है कि प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। महेवाघाट थाने के डकशरीरा गांव निवासी अशोक कुमार यादव ने बताया कि गांव का ही एक दबंग युवक दस दिन पहले शराब के नशे में धुत होकर उसे गाली गलौज कर रहा था। विरोध करने पर दबंग ने उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में अशोक की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन


 जिसके चलते दबंग का हौसला बढ़ गया और वह रोजाना शराब के नशे में धुत होकर गाली गलौज करने लगा। भुक्तभोगी का आरोप है कि शनिवार की रात भी दबंग उसे शराब पीकर गाली दे रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक और उसके परिजनों ने घर में घुसकर अशोक की पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव के दौरान उसकी पत्नी को भी बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि हमलावर घर में रखे 1500 रुपये भी लूट ले गए हैं। मारपीट के दौरान शोर सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव कर किसी तरह दम्पत्ति की जान बचाई। मामला शांत होने के बाद भुक्तभोगी ने रात को ही हिनौता चौकी जाकर हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी।  मामले में एसओ अर्जुन सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed