{"_id":"f6e5789f58da6d6a4c0e11182c953cbf","slug":"crime-news-hindi-news-810","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह से इंकार पर दुष्कर्म पीड़िता को धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुलह से इंकार पर दुष्कर्म पीड़िता को धमकाया
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल पुलिस दुराचार के आरोपी पर मेहरबान है। तभी तो अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज होने और मेडिकल परीक्षण के बाद भी पीड़िता का बयान दर्ज नहीं कराया जा रहा है। वहीं बेखौफ घूम रहे आरोपी सुलह का दबाव बना रहे हैं। इंकार करने पर पूरे परिवार को धमकियां दी जा रही है। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
बता दें कि सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती के साथ तकरीबन चार महीने पहले पड़ोसी ने घर में घुसकर इज्जत लूट ली थी।
नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। अफसर भी शिकायत को अनसुना करते रहे। इस पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक पीड़िता का बयान और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई।
आरोप है कि मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस आए दिन बहाने बनाती रहती है। वहीं दुराचार के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से वह बेखौफ गांव में घूमता रहता है। पीड़िता और उसके परिवारवालों पर सुलह का दबाव बनाया जा रहा है। इंकार करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने एसओ सरायअकिल को कार्रवाई करने और पीड़िता का बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया है।