फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

किशोरी से गैंगरेप की कोशिश

Mon, 07 Dec 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 07 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime news
नगर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के साथ सोमवार सुबह पड़ोसी युवकों ने गैंगरेप की कोशिश की। खेत की ओर गई किशोरी ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया, तो युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। वहीं घटना की जानकारी होने पर पिता और भाई जब उलाहना देने एक युवक के घर गए, तो उन लोगों ने झूठा आरोप लगाने की बात कहते हुए इन दोनों की ही पिटाई कर दी। भुक्तभोगी ने नामजद तहरीर मंझनपुर कोतवाली में दी है। साथ ही घटना से एसपी को भी अवगत कराया।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी सोमवार सुबह खेत की ओर गई थी। उसे खेत की ओर अकेली जाते देख गांव के दो युवकों ने पीछा किया और रास्ते में पकड़ लिया। इसके साथ दुराचार करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए वह शोर मचाने लगी। इस पर ग्रामीणों को आते देख दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। युवकों के चंगुल से छूटी किशोरी रोते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी घरवालों को दी। पिता और भाई इसका उलाहना देने एक युवक के घर पहुंचे, तो उन लोगों ने उन्हें ही पीट दिया। भुक्तभोगी ने घटना की नामजद तहरीर मंझनपुर कोतवाली में दी। साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी घटना से अवगत कराया। एसपी ने एसओ मंझनपुर को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed