फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime-news

बर्बादी की भेंट चढ़ी एक और जिंदगी

Sun, 19 Apr 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 19 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime-news
नेवादा। बर्बाद हुई फसलों के सदमे में किसानों की मौतें थम नहीं रही हैं। शुक्रवार की रात भी चायल तहसील के पिपरहा (मुस्तफाबाद) गांव के किसान राम किशोर प्रजापति (60) की सांसें थम गईं। वह शाम को खेत घूमने गया था। लौटते ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। मौत पर घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मार्च-अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश से गेहूं समेत सभी फसलों पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। मौसम की मार से तबाह हुई फसलों के सदमे में जिले में रोज ही किसी न किसी किसान की जान जा रही है। शुक्रवार की रात भी चायल तहसील क्षेत्र के गांव पिपरहा मुस्तफाबाद गांव के किसान रामकिशोर प्रजापति की मौत हो गई। उसके बड़े बेटे ने बताया कि उसके पास करीब सवा बीघा जमीन है।
विज्ञापन


गांव के रहने वाले लालमियां का ढाई बीघा खेत बंटाई पर लेकर गेहूं की बुआई की गई थी। बताया कि मार्च महीने में हुई बेमौसम की बरसात में गिरकर आधी से ज्यादा फसल खराब हो गई थी। बाकी फसल की कटाई की गई थी, लेकिन सोमवार की रात हुई मूसलाधार बारिश में खेत में पानी भर गया। काटी गई फसल डूबकर सड़ गई। जब से पानी में डूबने से फसल खराब हुई है, तभी से पिताजी परेशान रहते थे। शुक्रवार को भी वे फसल देखने के लिए खेत की ओर गए थे। घर लौटे, तो खेत से एक भी दाना की पैदावार नहीं होने की बात कहते हुए परेशान हो उठे। बताया कि इसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे चारपाई पर लेट गए। कोई कुछ समझ पाता। इससे पहले ही उनकी सांसें थम गईं। सूचना पर लेखपाल छत्रपाल ने गांव जाकर जांच-पड़ताल की। एसडीएम चायल रजनीश मिश्र ने बताया कि किसान की मौत की सूचना मिली है। राजस्व कर्मी को गांव भेजकर जांच कराई जा रही है।

आसमान से बरसी आफत से गेहूं की फसल पूरी तरह से तबाह हो चुकी हैं। बेमौसम की मूसलाधार बारिश में तालाब बन चुके खेत में फसलें सड़ रही हैं। इस बर्बादी का सदमा अन्नदाता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। गम में किसानों की मौत हो रही है। कौशाम्बी में ही देखें तो आठ दिनों में जिले के 12 किसानों का दम निकल चुका है। नौ अप्रैल को फसल बर्बाद होने के सदमे में मखऊपुर (चायल) के किसान त्रिलोक सिंह की मौत हुई थी।


इसके बाद काजीपुर गांव के अर्जुन सिंह, पन्नोई गांव के बचईलाल, मढ़ी गांव के रामभजन, कोटिया गांव के अशर्फीलाल, मसनीपुर गांव के मेवालाल, लक्ष्मनापुर गांव के संतलाल, मारूफपुर भरवारी के नरेंद्र सिंह, सल्लहा गांव के झल्लर, रामपुर रक्सवारा गांव के छोटेलाल और बख्शीपार गांव के भैयालाल की मौत हो चुकी है। साथ ही अब भी रोजाना सदमे में किसी न किसी अन्नदाता की सांसें थम रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed