फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

राम सहायपुर गांव में फिर हुआ बवाल

Sun, 18 Oct 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 18 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
crime news
मतदान के दिन बूथ पर दो पक्षों में हुई मारपीट, पत्थरबाजी की घटना को लेकर राम सहायपुर गांव में रविवार की सुबह फिर बवाल हुआ। लाठी-डंडे से लैस दर्जन भर लोगों ने दो घरों पर हमला कर दिया। एक युवक की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट में जख्मी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने छह उपद्रवियों को हिरासत में ले रखा है। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। घटना से गांव में तनाव बना है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मतदान के दौरान मोहब्बतपुर पइंसा क्षेत्र के राम सहायपुर गांव में अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डलवाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए थे। मारपीट के साथ जमकर ईंट-पत्थर चले थे। इस दौरान एक उम्मीदवार के तीन समर्थक जख्मी हो गए थे। मतदान के दिन हुए हमले और मारपीट का बदला लेने की नीयत से रविवार की सुबह लाठी-डंडे से लैस दर्जन भर लोगों ने दो घरों पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर के सामने खड़े युवक गऊवा मालवीय (35) की बेरहमी से पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक को पिटते देख दूसरे पक्ष के लोग भी जुट गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के आमने-सामने होने से पूरे गांव में खलबली मच गई। अनहोनी की आशंका से किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। गनीमत रही कि मौके पर फोर्स आ गई। वरना जिस तरह से दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हुए थे उससे गांव में बड़ी वारदात संभव थी। गांव पहुंची पुलिस को देखते ही दोनों पक्षों के लोग भाग निकले। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में भी ले रखा है। घटना को लेकर गांव में जबरदस्त तनाव है। इससे गांववाले अनहोनी की आशंका से सहमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed