फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

महुआ बीनकर खाने पर मां-बेटे को पीटा

Sun, 05 Apr 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 05 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
crime news
मंझनपुर (ब्यूरो)। महुआ बीनकर खा लेने पर अषाढ़ा गांव के बच्चे को पड़ोसी ने पीट दिया। उलाहना देने गई उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। चीख-पुकार पर गांववालों ने आकर बीच बचाव किया। भुक्तभोगी ने हमलावर पड़ोसी समेत तीन लोगों के खिलाफ पश्चिमशरीरा कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के अषाढ़ा गांव की रहने वाली शंकुतला देवी ने बताया कि उसका पति मोतीलाल ईंट भट्ठे में काम करता है। वह भी खेत में काम करती है। बताया कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे उसका बेटा सुजीत (10) खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में बाग में वह महुआ बीनकर खाने लगा। बताया कि उसे महुआ बीनकर खाता देख पड़ोसी ने उसे पीट दिया। पिटाई से वह रोता हुआ घर आया। आरोप है कि जब इसका उलाहना देने वह पड़ोसी के घर गई, तो पड़ोसी झगड़े पर उतारू हो गए। कहासुनी के दौरान पड़ोसी, उसकी पत्नी और भाई ने मिलकर उसकी भी पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर गांववालों ने आकर बीच बचाव किया।
विज्ञापन


आरोप है कि मारपीट करने के साथ पड़ोसी ने उसे और उसके बेटे को दुबारा मारने की भी धमकी दी है। भुक्तभोगी ने पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस को पड़ोसी, उसकी पत्नी और भाई के खिलाफ तहरीर दे दी है। एसओ ने बताया कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी। उधर, महुआ बीनकर खाने जैसी मामूली बात पर की गई मां-बेटे की पिटाई से दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed