{"_id":"4d0a8ebabc9c4cee9e06564635213dfd","slug":"crime-news-hindi-news-314","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी युवक ने लूट ली किशोरी की अस्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी युवक ने लूट ली किशोरी की अस्मत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी इलाके में शनिवार शाम घर में अकेली देख किशोरी को पड़ोसी युवक ने हवस का शिकार बना डाला। दरिंदगी के बाद युवक किसी से कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। खेत से घर लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई तो वे सन्न रह गए। आरोप है कि दूसरे दिन शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख सोमवार को भुक्तभोगी पिता ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने पीड़ित परिवार को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी शनिवार शाम घर में अकेली थी। पिता परेदश कमाने गया है और मां खेत में मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी। बताया कि इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला एक युवक अकेली देख बहाने से घर पहुंच गया। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक ने मुंह दबाकर आबरू लूट ली। हवस मिटाने के बाद दरिंदा कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम घर लौटी मां को देखते ही वह फफक पड़ी और रोते हुए आपबीती बताई। आरोप है कि दूसरे दिन पीड़िता को लेकर महिला कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख सोमवार को पीड़िता को लेकर मंझनपुर पहुंची और घटना की नामजद शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने कोतवाली निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। घटना से गांव में तनाव बना है।