फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

सल्फास निगल नवदंपती ने दी जान

Thu, 27 Aug 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 27 Aug 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के मोहब्बतपुरजीता गांव में नवदंपती राजपाल और मंजू ने बृहस्पतिवार को सल्फास निगलकर जान दे दी। शाम को दोनों मंझनपुर के समदा के समीप नहर किनारे पड़े मिले थे। पुलिस ने नवदंपती के पास से सुसाइड नोट बरामद किया। दोनों ने खुद को ही अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए परिजनों को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। पुलिस ने दंपती के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। नवदंपती की मौत से  परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीओ सिराथू को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के मोहब्बतपुरजीता गांव निवासी राजपाल (25) पुत्र मेड़ई लाल की शादी तीन महीने पहले कोखराज के डाक मलाका चाकवन गांव की मंजू देवी (22) से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। हालांकि कुछ दिन अलग रहने के बाद फिर दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए। चर्चाओं पर यकीं करें तो कलह से जूझ रहे दंपती ने बृहस्पतिवार को आपा खो दिया। राजपाल के पिता मेड़ई ने बताया कि राजपाल सुबह पत्नी मंजू को साथ लेकर ससुराल जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि मंझनपुर आने के बाद दोनों ने अलग-अलग स्टांप पेपर में सुसाइड नोट बनवाने के बाद सल्फास की टिकिया खरीदी। इसके बाद समदा कॉलोनी के समीप जाकर दोनों ने एक साथ सल्फास निगल लिया। शाम करीब साढे़ 6 बजे दंपती को सड़क किनारे बदहवास हालत में पड़ा देख राहगीरों ने घटना की जानकारी मंझनपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवदंपती को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि जीवन की कलह ने दोनों को आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया। मामले की जांच सीओ सिराथू से कराई जा रही है। यदि नवदंपती की मौत के पीछे कोई और दोषी मिलता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed