फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

आग से घर जला, हजारों की क्षति

Mon, 30 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 30 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime news
मच्छर भगाने के लिए सुलगाए गए धुएं से निकली चिंगारी से अमीना गांव के किसान के घर में आग लग गई। आग से मकान, बिस्तर, कपड़े, बर्तन, खाद्यान्न समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया। साथ ही छप्पर के नीचे बंधा बछड़े की भी जलने से मौत हो गई। घंटों जूझने के बाद गांववाले आग पर काबू पा सके। लोगों में गुस्सा है कि आग लगने की जानकारी देने के करीब घंटेभर बाद दमकलकर्मी मौके पर आए।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के अमीना गांव निवासी राजाराम सेन ने गांव बाहर करीब 200 मीटर घर और पशुशाला बनाई है। वहीं वह परिवार समेत रहता है। शाम करीब पांच बजे उसके घर में आग लग गई। जिस समय यह घटना हुई राजाराम और परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे। घर में सिर्फ उसकी छोटी बहू ही मौजूद थी। मकान में आग लगने पर वह चीखते-चिल्लाते बाहर को भागी।
विज्ञापन


चीख-पुकार और लपटें देख गांववालों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने आकर सबसे पहले मकान के बाहर छप्पर के नीचे बंधे उसके जानवरों को खोलकर बाहर भगाने की कोशिश की। इस दौरान सभी जानवर तो गांववाले बाहर निकाल ले आए, लेकिन एक बछड़े की जलने से मौत हो गई। उधर, जानवरों को बचाने के बाद पूरा गांव आग बुझाने में जुटा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जब तक आग बुझाई जाती। राजाराम का पूरा मकान लपटों की भेंट चढ़ चुका था। आग से बिस्तर, बर्तन, कपड़े, खाद्यान्न समेत पूरी गृहस्थी खाक हो गई। वहीं जब गांववाले आग बुझा चुके थे, तब पश्चिमशरीरा फायर स्टेशन से दमकल लेकर कर्मचारी आए। गांववालों में गुस्सा है कि पश्चिमशरीरा से अमीना का रास्ता सिर्फ 15 मिनट का है। पर, करीब घंटेभर से भी ज्यादा देर के बाद दमकलकर्मी गांव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed