फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two youths fled after snatching a mobile phone from an e-rickshaw driver; the crowd nabbed one of them.

Amroha News: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल लूटकर भागे दो युवक, भीड़ ने एक को दबोचा

Tue, 25 Aug 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 25 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two youths fled after snatching a mobile phone from an e-rickshaw driver; the crowd nabbed one of them.
डिडौली। कस्बा जोया में इकौंदा रोड पर सोमवार दोपहर ई-रिक्शा चालक से मोबाइल लूटकर भाग रहे दो युवकों में से एक को लोगों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। भीड़ ने पकड़े गए युवक की पिटाई कर मोबाइल समेत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नगला कलां गांव निवासी सोमित ई-रिक्शा चालक है। सोमवार दोपहर वह इकौंदा रोड पर मोबाइल से घर बात करते हुए जा रहा था। इसी दौरान दो युवक मोबाइल छीनकर भागने लगे। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा कर घेराबंदी की और एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम इम्तियाज निवासी मोहल्ला कुरैशी, अमरोहा बताया। फरार आरोपी की पहचान इसी मोहल्ले के फैज के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि चालक ने अभी तहरीर नहीं दी है। आरोपी से पूछताछ और उसके साथी की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed