{"_id":"6a8ca817920d87fe05040b79","slug":"bull-dragged-by-a-rope-tied-around-its-neck-dies-hathras-news-c-56-1-hts1004-153252-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गले में रस्सी बांधकर सांड़ को घसीटा, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गले में रस्सी बांधकर सांड़ को घसीटा, गई जान
Tue, 25 Aug 2026 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
गांव नगला केशो नगरिया में गोवंश की मौत की जानकारी पर एकत्रित भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नगला केशो नगरिया में सोमवार की सुबह एक सांड़ की गले में रस्सी बांधकर ट्रैक्टर से घसीटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और गो सेवक मौके पर पहुंच गए। सांड़ की मौत से लोगों में आक्रोश फैल गया।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग सांड़ को गल्ले में रस्सी बांधकर ट्रैक्टर से ले जा रहे थे। इस बीच सांड़ गिर गया और ट्रैक्टर से खिंचता चला गया। रस्सी से दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। राष्ट्रीय बजरंग दल व अन्य गो रक्षा संगठन के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी और आक्रोश व्यक्त किया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामे की आशंका पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी पहुंच गई। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक, तहसीलदार व पशु चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और मामले में छानबीन की। पशु चिकित्सकों ने बताया कि दम घुटने से सांड़ की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
काफी देर तक गो सेवकों और प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण मौजूद लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में सांड़ के शव को दफनाया गया।
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष योगेश कुमार उर्फ योगी ने इस मामले में गांव के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कपिल तोमर की ओर से भी तहरीर दी गई। विरोध के दौरान रंजीत, राहुल पुंडीर, विपिन व अन्य गो सेवक मौजूद रहे। सीओ अमित पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।