फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth dies in head-on collision between two motorcycles at Simra Mor.

Rampur News: सिमरा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

Tue, 25 Aug 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 25 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in head-on collision between two motorcycles at Simra Mor.
मिलक (रामपुर)। क्षेत्र के बिलासपुर रोड स्थित सिमरा मोड़ पर सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चों समेत दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मुबारकपुर निवासी टिंकू मौर्य (27) सोमवार को अपनी पत्नी द्रोपदी और दो बेटों मानव व कार्तिक के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बताया गया कि टिंकू के साले कांवड़ लेकर धमोरा लौटे थे। उनके स्वागत के लिए द्रोपदी दोनों बच्चों के साथ रविवार को धमोरा गई थीं। सोमवार को जलाभिषेक के बाद टिंकू पत्नी और बच्चों को लेकर मुबारकपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान स्वार थाना क्षेत्र के इमरता का मझरा कल्यानपुर निवासी निरंजन अपनी पत्नी खुशबू और साले मोहित निवासी रम्पुरा, काशीपुर (उत्तराखंड) के साथ बाइक से रठौंडा मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। सिहारी गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टिंकू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। टिंकू के साथ निरंजन, खुशबू और मोहित को मिलक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने टिंकू को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल निरंजन, खुशबू और मोहित को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे में घायल मानव और कार्तिक को परिजन पहले डंडिया चौराहा स्थित एक क्लीनिक पर ले गए, जहां चिकित्सक ने दोनों को खतरे से बाहर बताया। बाद में दोनों का मिलक सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया।
टिंकू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

परिजनों के अनुसार टिंकू अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना में शामिल बाइकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed