{"_id":"6a8ca8d8a9962188690ab80b","slug":"farmer-critically-injured-in-attack-by-a-stray-bull-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-171335-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आवारा सांड़ के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आवारा सांड़ के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल
Tue, 25 Aug 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। खेत से सिर पर चारा लेकर लौट रहे किसान पर पीछे से आए सांड़ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और सांड़ को दौड़ाकर किसान को बचाया। घायल किसान को ख्यालीपुर ढाल स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक बनी है। हमले से चार घंटे पहले एक युवती पर भी सांड़ ने हमला किया था। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
मामला थाना क्षेत्र के गांव शीशों वाली का है। गांव निवासी किसान प्रवीण कुमार रविवार शाम करीब चार बजे खेत से चारा लेकर पैदल लौट रहे थे। रास्ते में खेतों से सांड़ों का झुंड निकला। इनमें एक सांड़ ने पीछे से प्रवीण पर हमला कर जमीन पर पटक दिया और मारने लगा। चीखने-चिल्लाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और सांड़ को दौड़ाकर किसान को बचाया।
घायल किसान को गांव और चकनवाला में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर ख्यालीपुर ढाल स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम प्रधान के पति हरपाल सिंह ने बताया कि किसान पर हमले से पहले एक अन्य सांड़ ने गांव की युवती पर हमला किया था, लेकिन वह जान बचाकर भाग निकली। उन्होंने एसडीएम से सांड़ों को पकड़वाने की मांग की है।