फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mining officer's employee attacked for seizing sand dumper

Shamli News: रेत के डंपर पकड़ने पर खान अधिकारी के कर्मचारी पर हमला

Tue, 25 Aug 2026 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 25 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mining officer's employee attacked for seizing sand dumper
कैराना। जिला खान अधिकारी ने रविवार रात में चेकिंग के दौरान कांधला तिराहे से बिना रॉयल्टी के रेत लदे दो डंपर पकड़े। आरोप है कि दो कारों में सवार लोग खनन विभाग के कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर एक डंपर को जबरन छुड़ाकर ले गए। खान अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने रेत स्टॉक मालिक सहित आठ नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जिला खान अधिकारी सुधाकर सिंह ने रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे वह कर्मचारी अजीत और चालक भूपेंद्र सिंह के साथ कांधला तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो डंपरों को रोककर रेत की रॉयल्टी के कागजात मांगे। दोनों डंपरों के चालक रॉयल्टी के कागजात नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि कैराना में स्थित रेत के स्टॉक से बिना रॉयल्टी के डंपरों में रेत भरकर ले जाई जा रही थी। खान अधिकारी ने एक डंपर को यमुना पुल पुलिस चौकी पर ले जाकर सीज करा दिया। वहीं, दूसरे डंपर को कर्मचारी अजीत पुलिस चौकी की ओर जा रहा था। आरोप है कि बाईपास पर दो कारों में सवार लोगों ने डंपर के आगे रास्ता रोक लिया। कारों से अमजद, खुर्शीद, आरिस, फरमान, समरयाब, अरशद, राशिद, दिलशाद समेत कुछ अज्ञात युवक उतरे और अजीत की पिटाई करते हुए डंपर को जबरन अपने साथ ले गए। जांच अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि खान अधिकारी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed