{"_id":"ae074f704423a5415f2146439540bea7","slug":"crime-news-hindi-news-163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत से भागने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिरासत से भागने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सिराथू कस्बे में चालान भेजे जाने के दौरान एक शातिर अपराधी ने पुलिस को खूब छकाया। रेलवे फाटक पर उसने सिपाहियों को धक्का देकर भागने का प्रयास किया। इससे साथ रहे पुलिस कर्मी सकते में आ गए। सूचना पर एसओ मय फोर्स के पहुंच गए। उसे कड़ी सुरक्षा में कोर्ट ले गए। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
सैनी क्षेत्र के सिराथू कस्बे के हौलीपर निवासी शिव कुमार पुत्र सुइया पासी शातिर अपराधी है। सैनी पुलिस ने वांछित चल रहे शिवकुमार को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया।
बृहस्पतिवार को सैनी कोतवाली से उसको दो सिपाही लेकर कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना हुए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शिवकुमार ने पैदल रेलवे फाटक पार करने के दौरान साथ चल रहे पुलिस कर्मियोें को धक्का देकर भागने का प्रयास किया। उसकी हरकत भांप सिपाहियों ने सख्ती करने के साथ एसओ सैनी श्रीप्रकाश यादव को सूचना दे दी। कोर्ट ले जाने के दौरान अभियुक्त के भागने के प्रयास की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसओ मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। एसओ के साथ भारी पुलिस बल देख शिव कुमार पस्त हो गया। अपराधी का दुस्साहस देख पुलिस कर्मियों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी थीं। बाद में उसे सरकारी गाड़ी से कोर्ट के लिए रवाना किया गया। एसओ का कहना है कि सिपाही सतर्क न होते तो वह भाग निकलता।