फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

मवेशी-चमड़े के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 30 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
crime news
कोखराज पुलिस ने बुधवार रात वाहन चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित मवेशियों की खाल और मवेशियों के साथ दो तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए पशुओं को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में देते हुए तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। दोआबा के रास्ते अर्से से मवेशियों की खेप वध के लिए गैर प्रांत भेजी जा रही है। बुधवार रात कोखराज कोतवाली पुलिस धन्नी सकाढ़ा मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि धन्नी गांव में मवेशियों को गैर प्रांत भेजे जाने के लिए इकट्ठा किया जा रहा है।
विज्ञापन


पशु तस्करी की सूचना मिलते ही एसओ पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घेराबंदी करते हुए कार सवार दो तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने कार से दस अदद प्रतिबंधित पशुओं की खाल और 16 गायें और बछड़े बरामद किए। पकड़े गए तस्कर धन्नी गांव निवासी मोहम्मद अरसद और राजा बताए गए हैं। पुलिस ने बरामद पशुओं को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में देते हुए तस्करों का चालान कर दिया। एसओ जेपी यादव ने बताया कि तस्करों के गिरोह से जुडे़ अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। मवेशियों की खेप गैर प्रांत वध के लिए भेजी जा रही थी। पुलिस की इस धर पकड़ से पशु तस्करों के होश उड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed