{"_id":"0e85591ee59361a4c24cd75788ee1dae","slug":"crime-news-hindi-news-160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी में नाकाम पड़ोसी ने युवती को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदगी में नाकाम पड़ोसी ने युवती को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
चरवा इलाके में बुधवार शाम दुष्कर्म में नाकाम पड़ोसी ने युवती को पीट दिया। चीखने चिल्लाने पर युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम घर लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई। मंगलवार को थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पड़ोसी युवक की हरकत के बाद से पीड़ित परिवार डरा-सहमा है।
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती मंगलवार की शाम घर में अकेली थी। परिजन खेत में काम करने गए थे।
बताया कि इसी दौरान घर में उसे अकेली देख पड़ोस का रहने वाला युवक बहाने से घर पहुंचा। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक उसे दबोच कर जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। युवक की हरकत देख युवती खुद को उसके चंगुल से छुड़ाते हुए शोर मचाने लगी। युवती की चीख सुन आस-पास के लोग दौड़े। ग्रामीणों को आते देख दरिंदा युवती की पिटाई करते हुए कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। देर रात खेत से घर लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई। उलहना देने के बाद बुधवार सुबह पीड़ित पिता युवती को लेकर चरवा थाने पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। एसओ ने बताया कि युवती के साथ मारपीट और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।