{"_id":"fb208c69a1365df781f7eac5a2173177","slug":"crime-news-hindi-news-1203","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के विवाद में गौरा गांव में दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाली के विवाद में गौरा गांव में दो पक्ष भिड़े
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली के विवाद में मंगलवार सुबह सरायअकिल के गौरा गांव में दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे के साथ पड़ोसी के घर हमला कर दिया। तोड़फोड़, मारपीट की गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। शोर पर गांववालों ने बीच बचाव किया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमला और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस आरोपों की जांच में जुटी है।
गौरा गांव निवासी सोहनलाल पुत्र काशीनाथ का पड़ोसी के घर के बगल बनी नाली को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मंगलवार सुबह भी इसी नाली को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। सोहनलाल की मानें तो कहासुनी के दौरान पड़ोसी और उसके परिवार के लोग लाठी-डंडे के साथ उसके घर पर हमला कर दिया। तोड़-फोड़ की। विरोध करने पर उसे, उसकी पत्नी संगीता देवी, बेटी नेहा, भतीजी राधा देवी पुत्री मोहनलाल के अलावा विमला देवी पत्नी बृजलाल, अंजली पुत्री बृजलाल को पीटकर लहूलुहान कर दिया। बताया जाता है कि चीख पुकार पर लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। गांववालों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 4-4 लोगों पर मारपीट का केस दर्ज करके आरोपों की जांच शुरू कर दी है।