फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

गलत लोकेशन देना थानेदारों को पड़ेगा मंहगा

Sun, 07 Feb 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Sun, 07 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
crime news

विज्ञापन
गश्त के दौरान अपनी लोकेशन की गलत जानकारी देना थानेदारों को महंगा पड़ सकता है। रात की गश्त, दबिश और इस दौरान की गई कार्रवाई की जानकारी अब सुबह रोजाना खुद थानेदार एसपी को उनके मोबाइल पर देंगे। गश्त में लापरवाही की शिकायत मिलने पर एसपी ने रविवार को यह फरमान जारी किया है। चेताया है कि लापरवाही पर थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


द्वाबा में चोरी, पशु तस्करी के अलावा अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन वारदातों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। एसपी ने थानेदारों पर शिकंजा कसते हुए फरमान जारी किया है कि सभी थानेदार अब रोजाना सुबह 7.30 बजे से रात 8.30 बजे तक रात में की गई गश्त, दबिश और कार्रवाई की जानकारी मोबाइल पर देंगे। लापरवाही बरतने वाले थानेदारों को पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने तीनों सर्किल के अफसरों को भी रात में मोबाइल रहकर थानेदारों की गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी है। पुलिस अधीक्षक की इस पहल से थानेदार, हल्का दरोगा और बीट के सिपाहियों के होश उड़े हैं। क्योंकि अब वे गश्त में लापरवाही नहीं कर सकेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
रात की गश्त की हकीकत खुद खंगालेगें एसपी
मंझनपुर(ब्यूरो)। लोग गश्त के नाम पर पुलिसवालों की मनमानी से त्रस्त हैं। इसके लिए पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने कड़े कदम उठाते हुए खुद पुलिस कर्मियों की गश्त की हकीकत खंगालने का निर्णय लिया है। एसपी ने बताया कि रात में रोजाना वे और अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस कर्मियों की गश्त की हकीकत खंगालेंगे। एसपी ने सभी थानेदारों के साथ हल्का दरोगा और बीट प्रभारियों को चौकसी के साथ रात दो बजे तक गश्त करने का निर्देश दिया है। चेताया कि पिकेट ड्यूटी से गैरहाजिर मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed