फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

बाजार गए युवक की बाइक चोरी

Sun, 07 Feb 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Sun, 07 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
crime news

विज्ञापन
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के बंबूपुर गांव का रहने वाला धीरेन्द्र कु मार शनिवार को मंझनपुर के नारा बाजार सब्जी खरीदने बाइक से गया था। सब्जी खरीदने के दौरान उसने अपनी बाइक एक दुकान के सामने सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। खरीददारी करके करीब 20 मिनट बाद वह आया तो उसकी बाइक गायब थी।


यह देखकर वह सन्न रह गया। काफी देर तक वह मोटरसाइकिल की खोजबीन में लगा रहा, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। देर रात उसने बाइक चोरी होने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुटी है। बता दें कि इन दिनों कौशाम्बी में बाइक चोरों का कोई गिरोह सक्रिय है। जिसके सदस्य आए दिन मोटरसाइकिलों की चोरी कर रहे हैं। अभी 4 दिन पहले ही मंझनपुर स्थित सपा कार्यालय के सामने और करारी डिग्री कालेज के पास से भी दिनदहाड़े ऐसे ही मोटरसाइकिलों की चोरी हुई थी। भुक्तभोगियों की तहरीर के बाद भी अब तक पुलिस चोरी गई बाइकों की बरामदगी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed