फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

सड़क हादसे में दुधिया की मौत, तीन घायल

Sat, 06 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Sat, 06 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
crime news

विज्ञापन
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के तेरहमील गांव के समीप शनिवार की सुबह तेज रफ्तार टेंपो पलट गया। हादसे में दुधिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। मृतक सुबह दूध की खेप लेकर इलाहाबाद जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई दुधिया की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


कोखराज थाना क्षेत्र के हर्रायपुर गांव का रहने वाला वरूण कुमार (35) पुत्र गजराज दुधिया का काम करता है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह वह दूध के डिब्बे टेंपों में लादकर इलाहाबाद जा रहा था। इस दौरान जैसे ही टेंपो पुरामुफ्ती के तेरहमील गांव के समीप, अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दुधिया वरूण कुमार की टेंपों के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं टेंपो सवार अजय कुमार (25) निवासी नसीरपुर, बुद्दीलाल (55), अजय (35) निवासी आलमचंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए टेंपो में फंसे लोगाें को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक और घायल के परिजनों को दी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन














विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed