फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime-news

फतेहपुर के लापता किशोर की हत्या

Wed, 25 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Wed, 25 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
crime-news
पइंसा (कौशाम्बी)। जनपद के सीमावर्ती गांव किशुनदासपुर (फतेहपुर) के 10 दिन से लापता किशोर का कटा हुआ सिर पइंसा के अफजलपुर गांव करीब एक खेत में मिला। कपड़े और चप्पल देखकर पिता और भाई ने शव की शिनाख्त की। एसओ पइंसा ने बताया कि हत्या कहीं अन्यत्र करके सिर यहां फेंका गया है। पुलिस किशोर की लाश की खोजबीन में घंटों परेशान रही, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के खखरेरू कोतवाली क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव के रहने वाले राजाराम कोरी ने बताया कि उसका 12 वर्षीय लड़का जियालाल 15 मार्च की शाम खेत की ओर गया था, तभी से लापता था। कई दिनों तक खोजबीन के बाद उन्होंने मंगलवार को बेटे के गायब होने की तहरीर खखरेरू कोतवाली में दी थी। इधर, खखरेरू पुलिस मामला दर्ज करके किशोर की खोजबीन शुरू करती। इससे पहले ही बुधवार की शाम फतेहपुर-कौशाम्बी की सीमा में बसे मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली के गांव अफजलपुर के समीप अरहर के खेत में कटा हुआ सिर ग्रामीणों ने देखा। कटा हुआ सिर मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना से मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी आई। उधर, खेत में कटा हुआ सिर मिलने की भनक लगते ही किशुनदासपुर गांव के लोगों के साथ राजाराम भाई अपने बड़े बेटे के साथ आए। उन्होंने कपड़े और चप्पल से इस सिर की शिनाख्त अपने लापता बेटे जियालाल के रूप में की।
विज्ञापन


सिर की शिनाख्त होने के बाद गांववालों और पइंसा पुलिस घंटों शव की तलाश में जुटी रही, लेकिन शव का सुराग नहीं लगा। एसओ पइंसा ने बताया कि प्रकरण की तस्दीक की जा रही है। जांच के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चलेगा। उधर, किशोर की हत्या किसने और क्यों की। इस बावत उसके पिता और परिवार का कोई भी सदस्य कुछ नहीं बता सके। घरवालों के मुताबिक उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed