फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

सेंध काटकर चोरों ने खंगाली मोबाइल शॉप

Sun, 31 Jan 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Sun, 31 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
crime news

विज्ञापन
शनिवार की रात बेखौफ चोरों ने चरवा के बेरूआ बाजार में एक मोबाइल शॉप खंगाल डाला। सेंध काटकर घुसे चोर वहां से मोबाइल, चार्जर, नगदी समेत हजारों रुपया का सामान उठा ले गए। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना से बाजार के सभी दुकानदारों में आक्रोश है।


चरवा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र छेदीलाल की बेरूआ बाजार में मोबाइल की दुकान है। रोज की तरह शनिवार की रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात में दुकान के पीछे की दीवार में सेंध काटकर घुसे चोर वहां से दर्जनभर नए मोबाइल सेट, 150 मोबाइल चार्जर, 1200 रुपये के अलावा अन्य सामान उठा ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने दुकान की दीवार में सेंध देखी, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। लोगों की सूचना पर दुकानदार भागकर दुकान पहुंचा।
विज्ञापन


ताला खोलते ही दुकान का सारा सामान गायब देख उसके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भुक्तभोगी की मानें तो चोर उसकी दुकान से लगभग एक लाख रुपये का सामान ले गए हैं। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed