फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

मार्ग दुर्घटना में घायल अधेड़ की मौत

Sat, 30 Jan 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Sat, 30 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime news

विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में शुक्रवार की शाम घायल हुए फतेहपुर के अधेड़ की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सैनी के अटसराय मोड़ पर टवेरा की टक्कर लगने से घायल हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


फतेहपुर जिले के ईटगांव का रहने वाला प्रकाश चंद्र (48) पुत्र बुद्धू शुक्रवार को रिश्तेदार के घर पथरावां गांव आया था। वहीं से वह पथरावां गांव के रहने वाले भोला और विनोद के साथ एक बाइक से सैनी बाजार गया था। शाम करीब 5 बजे तीनों पथरावां गांव लौट रहे थे। अटसराय तिराहे से जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल गांव जाने के लिए मुड़ी, तभी कानपुर की ओर आई तेज रफ्तार टवेरा ने जोरदार टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां देर रात इलाज के दौरान प्रकाशचंद्र की मौत हो गई। मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत की खबर लगते ही परिजन रोते-बिलखते पहुंचे। उसके घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed