फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in kausambi

दो पक्षों में चले लाठी-फरसे, 6 लोग जख्मी

Wed, 13 May 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Wed, 13 May 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime in kausambi
पुरानी रंजिश में सोमवार की रात भारतपुर भनसुरी (महेवाघाट) गांव में दो पक्ष भिड़ गए। तीखी झड़प के साथ ही इनमें जमकर लाठी-डंडे और फरसे चले। हमले में महिला समेत दोनों पक्ष के कुल 6 लोग जख्मी हुए हैं। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने मारपीट शांत कराई। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही दोनों पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर 4-4 लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट की घटना से दोनों परिवारों में तनातनी बनी है।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के भारतपुर भवनसुरी गांव निवासी त्रियुगी नारायण ने बताया कि जमीन कब्जे को लेकर उसका पट्टीदार से विवाद चल रहा है। सोमवार की रात करीब 8 बजे इसी पुराने विवाद में दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। तीखी झड़प  के साथ ही दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और फरसा लेकर टूट पड़े। जमकर मारपीट हुई। इससे त्रियुगी नारायण की पत्नी रूपा देवी (50), बेटा  पंचू (25), छोटेलाल (22) और दूसरे पक्ष के राम सुरेमन (40) पुत्र टाईलाल, महेश कुमार (32) और सुखसागर (28) जख्मी हो गए। दोनों परिवारों के बीच खून-खराबा होता देख गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



चीख-पुकार पर आस-पास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। गांव पहुंची महेवाघाट कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ महेवाघाट अर्जुन सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed