फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in kausambi

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

Wed, 29 Apr 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Wed, 29 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime in kausambi
कौशाम्बी क्राइम ब्रांच और सैनी कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा है। गिरोह के इन सदस्यों को सैनी इलाके से दबोचा है। दावा है कि इनके पास से चोरी की एक कार और 8 बाइक  मिली हैं। गिरोह बरसों से कौशाम्बी और आसपास के जिले में सक्रिय रहा है।
विज्ञापन



क्राइम ब्रांच के प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि सैनी इलाके के लुकिया गांव के समीप वाहन चोर गिरोह के कुछ सदस्य मौजूद हैं। जानकारी पर टीम सैनी पुलिस के साथ लुकिया गांव पहुंची। बताया कि गांव जाने वाले मोड़ पर ही तीन संदिग्ध युवक उन्हें मिल गए। इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मालूम हुआ है कि तीनों युवक वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। हत्थे चढ़े युवकों में राज कुशवाहा निवासी मुराइन का पुरा (धुमाई) सैनी, तिलेश कुमार साहू निवासी हिसामपुर माढ़ौ सैनी, इस्तियाक अहमद निवासी पुरानी बाजार काली देवी चौराहा कर्वी चित्रकूट हैं।
विज्ञापन


 पुलिस ने तीनों युवकों के पास से चोरी की एक-एक बाइक तो मौके पर ही बरामद कर ली थी। साथ ही इनकी निशानदेही पर पुलिस प्राथमिक स्कूल डोरमा डोलची के समीप छिपाकर रखी गई चोरी की 5 अन्य बाइक और एक कार भी बरामद होने का दावा किया है। चोरी के वाहनों के साथ दबोचे गए युवकों ने बताया कि वे लोग कौशाम्बी के साथ ही इलाहाबाद, फतेहपुर, चित्रकूट समेत आसपास के जनपदों से बाइक और कार उड़ाकर बेचने का कारोबार कई साल से करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed