फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

प्रेम में रोड़ा बनने पर मारा गया था मासूम

Wed, 01 Apr 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Wed, 01 Apr 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
पइंसा के अफजलपुर वारी गांव में मिले फतेहपुर के मासूम बालक का सिर काटकर उसकी हत्या प्रेम में रोड़ा बनने पर की गई थी। पुलिस युवती और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसी दौरान ही यह सनसनीखेज खुलासा युवक ने किया है। हालांकि अभी पुलिस अफसर इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि फतेहपुर जिले के खखरेरू कोतवाली क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव के रहने वाले राजाराम कोरी के 10 वर्षीय लड़के  जियालाल की 25 मार्च की शाम मोहब्बतपुर पइंसा इलाके के अफजलपुर वारी गांव के समीप खेत में कटा हुआ सिर मिला था। कपड़े और चप्पल से पिता और भाई ने उसकी शिनाख्त की थी। यह लड़का 15 मार्च की शाम से लापता था। उसके गायब होने की तहरीर खखरेरू कोतवाली में दी गई थी। कटे हुए सिर की शिनाख्त होने के बाद पइंसा पुलिस इस घटना की तफ्तीश में जुटी।
विज्ञापन


 इस मामले में पइंसा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की भोर किशुनदासपुर (फतेहपुर) की एक युवती और एक अन्य युवक को धर दबोचा है। बताया जाता है कि पूछताछ में जुटी पुलिस के सामने युवक ने हत्या करने की वजह का खुलासा कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक युवक ने बताया कि यह लड़का उसके प्रेम में बाधा बना हुआ था। इसीलिए उसकी हत्या की थी। चर्चा है कि हत्या के बाद शरीर को तो नदी में फेंक दिया गया था। पर, कटा हुआ सिर अफजलपुरवारी गांव के समीप खेत में फेंककर हत्यारे भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed