{"_id":"5d8598410877a1debfc3a183dc76859d","slug":"crime-hindi-news-1244","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा की जान के दुश्मन बने पड़ोसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा की जान के दुश्मन बने पड़ोसी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरवा गांव की रहने वाली विधवा की जमीन पर पड़ोसी कब्जा करने में जुटे हैं। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। पड़ोसी की दबंगई से परेशान महिला ने बुधवार को घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। चरवा गांव की रहने वाली कंशा देवी के पति रामलौटन की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी।
पति की मौत के बाद से वह दो बच्चों के साथ पुश्तैनी मकान में रहती है। घर के सामने उसकी कुछ जमीन खाली पड़ी है। इसी जमीन पर वह छप्पर डालकर मवेशियों को बांधती है। आरोप है कि इसी जमीन पर कब्जे में पड़ोसी लगे हैं। 8 दिन पहले इस जमीन को अपनी बताते हुए पड़ोसी ने उसका छप्पर गिरा दिया था। विरोध करने पर उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि घटना की नामजद तहरीर उसने चरवा थाने में दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कई दिनों तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगाती रही महिला ने बुधवार को घटना की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ चरवा को प्रकरण की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।