फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

न्यायालय में फर्जी मार्कशीट लगाना पड़ा महंगा

Sun, 28 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
प्रेमी के साथ भागी बेटी को नाबालिग साबित करने के लिए फर्जीवाड़ा करना करारी क्षेत्र के एक व्यक्ति को महंगा पड़ा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसकी जानकारी लगते ही गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी व्यक्ति घर से फरार हो गया है।


करारी इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती तीन महीने पहले संदिग्धदशा में घर से लापता हो गई थी। इस मामले में भुक्तभोगी पिता ने पड़ोसी युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। इतना ही नहीं उसने बेटी को नाबालिग साबित करने के लिए फर्जी मार्कशीट का सहारा लिया।
विज्ञापन


फर्जी तरीके से बनाई गई मार्कसीट अदालत में लगा दी थी। जांच में उसके फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इस मामले में विवेचक रविशंकर शुक्ल ने अधेड़ पर जालसाजी करके न्यायालय को गुमराह करने के आरोप में करारी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। एफआईआर होने से अधेड़ के होश उड़े हैं। कार्रवाई होने की जानकारी लगते ही गिरफ्तारी से बचने को वह घर छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed