फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The fluctuating Saryu is causing distress.

Ayodhya News: घटती-बढ़ती सरयू दे रही दर्द

Tue, 01 Sep 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 01 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The fluctuating Saryu is causing distress.
नदी की धारा में समाया छप्पर का घर
शुजागंज। सरयू नदी में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण कटान तेज हो गई है। झोपड़ी के बने छह घर नदी की धारा में समा चुके हैं। मंगलवार को नदी का जलस्तर 92.57 मीटर दर्ज किया गया। बाढ़ से प्रभावित पटरंगा माझा के लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित लोग अपनी गृहस्थी समेटकर सुरक्षित स्थान की तलाश कर रहे। इसी गांव के राम केतारे, दुधाई, ननकू ने बताया कि छप्पर का घर था। वह भी नदी की धारा समा गया है। खाना भी नसीब नहीं हो रहा है। राम केतार कहते हैं कि साहब! मन बहुत व्यथित है। कुछ कह नहीं पा रहे हैं। खेती के कारण छोड़कर भी नहीं जा पा रहे। दुधाई, ननकू ने भी अपनी गृहस्थी संभालते हुए बताया कि बारिश का मौसम में साल के चार माह केवल सामान उठाने और रखने में बीत जाता है। प्रशासन ने राहत सामग्री वितरित की थी। उसके बाद एक दिन लेखपाल आए और पशुओं का खूंटा चेक कर रहे थे। उसके बाद भूसा देने को कहा। गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। नाव नहीं होने से दवाएं नहीं ला पा रहे हैं। बच्चों की भी पढ़ाई बंद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed