{"_id":"6a97146a9f5874c2aa09e78e","slug":"village-heads-representative-enters-sub-inspectors-house-and-shoots-his-sister-firozabad-news-c-169-1-mt11005-183708-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दरोगा की बहन को प्रधान प्रतिनिधि ने घर में घुसकर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दरोगा की बहन को प्रधान प्रतिनिधि ने घर में घुसकर मारी गोली
Tue, 01 Sep 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सिरफिरे द्वारा युवती को गोली मारने की घटना की जांच करते सीओ टूंडला और इंस्पेक्टर टूंड़ला। स्रोत
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना टूंडला क्षेत्र के गांव उसायनी में मंगलवार दोपहर एकतरफा प्यार में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने घर में घुसकर छात्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली युवती के बाएं कंधे को चीरती हुई निकल गई, जबकि दो अन्य गोलियां सोफे व दीवार में जा धंसीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल युवती को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
उसायनी ग्राम पंचायत की वर्तमान प्रधान बृजेश कुमारी का देवर व प्रधान प्रतिनिधि विपिन कुमार जाटव शादीशुदा है। घायल युवती के परिजन ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनकी बेटी को लगातार फोन करके परेशान कर रहा था। सिरफिरे की हरकतों से तंग आकर बेटी ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। इससे बौखलाया विपिन मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अवैध पिस्टल लेकर घर में घुस गया।
आरोपी सीधे मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया, जहां बेटी बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी। सिर पर खून सवार विपिन ने उस पर जानलेवा नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक गोली अंजली के कंधे को चीरती हुई पार निकल गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी, जबकि दो गोलियां कमरे के सोफे और दीवार में जा लगीं। घटना के समय घर में युवती के माता-पिता व अन्य परिजन मौजूद थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया है कि पीड़िता का एक भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर कार्यरत है और वर्तमान में जनपद कन्नौज में तैनात है। सूचना मिलते ही सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया और प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ युवती को तत्काल सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है।
परिजन की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपी विपिन जाटव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अरुण कुमार चौरसिया, सीओ टूंडला