फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Mystery surrounds cause of child's death; investigation underway

Siddharthnagar News: मासूम की माैत की वजह पर रहस्य बरकरार, जांच जारी

Tue, 01 Sep 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 01 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Mystery surrounds cause of child's death; investigation underway
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी लगभग डेढ़ वर्षीय मासूम साजिदा के मौत के मामले में तस्वीर साफ नहीं हो पाई है कि मौत कैसे हुई है। हत्या की गई है या फिर सामान्य मौत हुई है? इसकी पुष्टि के लिए पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी अनवर अली की तीसरे नंबर की सबसे छोटी बेटी साजिदा (डेढ़ साल) को उसकी पत्नी शबनम ने रविवार को शाम करीब छह बजे घर बाहर चारपाई पर बैठाकर अपना घरेलू काम कर रही थी। इसी दौरान गांव निवासी एक रिश्तेदार का लड़का इमरान आया और गोदी में लेकर गांव में एक दुकान पर टाॅफी दिलवाने के लिए ले गया, उसके कुछ देर बाद वापस खाली हाथ आया तो पूछा बेटी कहां है, जिसपर इमरान ने कहा वह चारपाई पर बिठाकर चला गया था। उसकी बात सुनकर शबनम बेटी को इधर-उधर तलाशने लगी। काफी खोज-बीन के बाद जब मासूम का कोई सुराग नहीं मिला तो 112 पर पीआरवी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज को सूचना दी। डुमरियागंज पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मासूम के तलाश में जुटी थी कि सोमवार को चार बजे घर से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर गांव के उत्तर की तरफ स्थित आम के बाग में बकरी चरा रहे कुछ बच्चों को मासूम का शव मिला। गांव में दबी जुबान से चर्चा है कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आरोपी के विरुद्ध दर्ज मामले में धारा बढ़ोतरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed