{"_id":"c6b320c1593c8e2d2384d5c2d227bd14","slug":"crime-hindi-news-1145","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने कुएं में लगाई छलांग, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने कुएं में लगाई छलांग, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में बुधवार की दोपहर एक विवाहिता ने कुएं में छलांग लगा दी। चर्चा है कि विवाहिता ने यह आत्मघाती कदम बहनोई से हुए झगड़े के बाद उठाया है। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह विवाहिता को कुएं से बाहर निकाला।
कुएं में कूदने से जख्मी विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। पिपरी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी रामरती (28) पत्नी अशोक कुमार पति-पत्नी दोनों विकलांग है। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले उसके बहनोई ने बच्चों को कुछ रुपया दिया था। बुधवार को वह पैसा मांगने आ गया। इसे लेकर रामरती की बहनोई से तीखी झड़प हो गई। कहासुनी के बाद गुस्से से तमतमाई रामरती ने घर के समीप स्थित कुएं में छलांग लगा दी। विवाहिता के कुएं में कूदने से गांव में हड़कंप मच गया। घरवालों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने प्रयास करके विवाहिता को किसी तरह बाहर निकाला। कुएं में कूदने से घायल विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।