फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी

Sun, 14 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के गांजा गांव में रविवार रात एक युवक ने खुद को गोली मार ली। परिजनों से विवाद के बाद युवक अपनी बुआ के घर गांजा गांव चला गया था। रात में घटना की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवक के आत्मघाती कदम से परिजन और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।


पिपरी थाना क्षेत्र के कादिलपुर के रहने वाले पंकज सिंह (30) पुत्र रणजीत सिंह का करीब पांच दिन पहले परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। नाराज होकर पंकज अपने फूफा राजबहादुर सिंह के घर गांजा गांव चला गया। रविवार रात करीब आठ बजे फायर की आवाज सुनकर लोग दंग रह गए।
विज्ञापन


रिश्तेदार भागकर पहुंचे तो पंकज खून से लथपथ पड़ा था। उसने तमंचे से खुद को गोली मार ली थी। पंकज को खून से लथपथ देख रिश्तेदार रोने बिलखने लगे। सूचना पर कादिलपुर से परिजन और पुलिस पहुंची। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed