{"_id":"570be0fc4f1c1b2b464a6b42","slug":"crime-case-in-mandri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदरी गांव में बवाल, चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदरी गांव में बवाल, चले ईंट-पत्थर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
ग्रामसभा की खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करके रास्ता निर्माण को लेकर सोमवार की सुबह मंदरी गांव में बवाल हो गया। भू-माफिया और ग्रामीण आमने-सामने हो गए। उनके बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उग्र ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना से गांव में तनातनी बनी है। पुरामुफ्ती पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर 4 व्यक्तियों के खिलाफ ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करने का केस दर्ज कर लिया है।
चायल तहसील क्षेत्र के मंदरी गांव में इलाहाबाद के कुछ लोगों ने मुख्यमार्ग से हटकर जमीन खरीदी है। जमीन की खरीद-बिक्री के धंधे से जुड़े इन लोगों ने अब खरीदी गई जमीन तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाने को ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि रास्ते के लिए ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा होते देख कुछ दिन पहले गांव के लोगों वहां पर एक प्रतिमा रख दी। इधर, सोमवार की सुबह भू-माफिया ने रास्ता निर्माण शुरू कर दिया। इस दौरान रखी गई प्रतिमा भी वहां से हटा दी गई। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांववाले मौके पर जुटकर ग्रामसभा की जमीन से रास्ता निर्माण का विरोध करने लगे तो उनके बीच हाथापाई हो गई। मारपीट के साथ ही दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। मामला बिगड़ता देख घबराए गांव के किसी व्यक्ति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए मामला शांत कराया। वहीं शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने लेखपाल जयनाथ को भेजकर जमीन की पैमाइश कराई। जमीन की पैमाइश के बाद लेखपाल ने ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करने को लेकर एक नामजद और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। रिपोर्ट दर्ज करके पुरामुफ्ती पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। वहीं घटना से गांव में तनातनी बनी है।