फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   clean man death

ट्रक ने सफाईकर्मी को कुचला, मौत

Mon, 26 Jun 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 26 Jun 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
clean man death
क्राइम
 सदर कोतवाली के टेवा के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने सिंघवल गांव के सफाई कर्मी कैलाश को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सफाईकर्मी सुबह मंझनपुर ड्यूटी पर जा रहा था। हादसे के बाद चालक गाड़ी समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


    कौशाम्बी थाना क्षेत्र के सिंघवल निवासी कैलाश (20) पुत्र राम खेलावन मंझनपुर नगर पंचायत में सविंदा पर सफाईकर्मी है। सुबह वह बाइक से मंझनपुर आ रहा था। महेवा-मूरतगंज मार्ग पर टेवा पॉलिटेक्निक स्कूल के समीप सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद युवक को कुचल दिया। हादसे में सफाईकर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला। हादसा देख आसपास मौजूद लोग भागकर घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सफाई कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed