{"_id":"58961e134f1c1b3d63e7ffd3","slug":"chitrakoot-girl-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट की किशोरी ने कौशांबी में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चित्रकूट की किशोरी ने कौशांबी में तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से झुलसी चित्रकूट के रायपुर की एक किशोरी ने शनिवार को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से झुलसी थी। परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं कि किशोरी कैसे झुलसी थी। मंझनपुर पुलिस ने परिजनाें से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव की रहने वाली शहीना बानो (14) पुत्र सफूर खां शनिवार की करीब चार बजे घर के भीतर संदिग्ध दशा में आग का गोला बन गई। परिवार के लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। कौशाम्बी के रास्ते परिवार के लोग आग से झुलसी किशोरी को इलाज के लिए इलाहाबाद ले जा रहे थे। इसी दौरान हालत बिगड़ती देख इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए।
जब तक डॉक्टर किशोरी का उपचार शुरू करते उसकी सांसे थम चुकी थी। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग से झुलसी किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मंझनपुर कोतवाली के एसएसआई विनोद यादव ने बताया कि घटना राजापुर थाना क्षेत्र की है, इसकी सूचना वहां की पुलिस को दे दी गई है।