फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth arrested for running a betting racket.

Palwal News: सट्टा खिलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for running a betting racket.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। डबचिक चौक के पास सट्टा खाईवाड़ी के आरोप में होडल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2810 रुपये नकद और सट्टा पर्चा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, थाना होडल रोड पर खाली जगह में एक युवक राहगीरों को आवाज लगाकर सट्टा लगाने के लिए बुला रहा था। वह एक रुपये के बदले 90 रुपये और 10 रुपये के बदले 900 रुपये देने का लालच दे रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया। आरोपी की पहचान अमित कुमार, निवासी नया नगला, रेलवे रोड, होडल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 2,810 रुपये और सट्टा पर्चा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने कहा कि होडल क्षेत्र में किसी भी सूरत में सट्टेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed