{"_id":"6a9471ebde7608e339057ca4","slug":"congress-leader-wazir-singh-poonia-receives-death-threat-over-the-phone-hisar-news-c-21-hsr1005-941554-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कांग्रेस नेता वजीर सिंह पूनिया को फोन पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कांग्रेस नेता वजीर सिंह पूनिया को फोन पर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
वजीर सिंह पूनिया
हिसार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के सदस्य वजीर सिंह पूनिया को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पूनिया का आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उन्हें हिसार छोड़ने के लिए मजबूर करने की बात भी कही।
पुलिस को दी शिकायत में पूनिया ने बताया कि 29 अगस्त की शाम करीब 7:45 बजे उनके मोबाइल पर कुंडू नाम से बात कर रहे एक व्यक्ति का फोन आया। आरोप है कि बातचीत के दौरान उसने गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद पूनिया और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी तथा हिसार छोड़ने के लिए कहा। धमकी के बाद पूनिया ने अपनी और बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी कर्मजीत ने बताया कि अभी तक उन्हें इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पूनिया का परिवार चंडीगढ़ में रहता है और उन्हें धमकी भी चंडीगढ़ में ही मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।