फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Youth dies in accident while on his way to deliver food to his ailing father

Ayodhya News: बीमार पिता को खाना देने जा रहा था युवक, हादसे में मौत

Sun, 30 Aug 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 30 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident while on his way to deliver food to his ailing father
23-अंगूरीबाग के निकट हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक।-संवाद
अयोध्या। बीमार पिता के लिए खाना लेकर घर से निकले युवक की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंगूरीबाग स्थित मछली मंडी मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर आए गोवंश से टकरा गई। अनियंत्रित बाइक इसके बाद सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से जा भिड़ी। टक्कर के बाद युवक का सिर डिवाइडर से टकरा गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाए गए युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

मृतक की पहचान राठहवेली इमामबाड़ा के पास निवासी मो. एहतसाम उर्फ लकी (25) के रूप में हुई है। वह बीएसए कार्यालय में कार्यरत बाबू शोएब सिद्दीकी के पुत्र थे। बताया गया कि एहतसाम रविवार सुबह मछली मंडी के निकट एक अस्पताल में भर्ती पिता शोएब को खाना देने के लिए बाइक से निकले थे। वह नियावां की ओर से अयोध्या जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मछली मंडी मोड़ के पास अचानक सड़क पर गोवंश आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज गति होने के कारण बाइक पहले गोवंश से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में जा भिड़ी। इसके बाद एहतसाम का सिर डिवाइडर से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से एहतसाम को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। नगर कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed