फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lured by the prospect of earning lakhs from a spiny mouse, shopkeeper swindled out oflakh

Mahendragarh-Narnaul News: कांटेदार चूहे से लाखों कमाने का लालच, दुकानदार से 1.15 लाख की ठगी

Sun, 30 Aug 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lured by the prospect of earning lakhs from a spiny mouse, shopkeeper swindled out oflakh
नारनौल। गांव ताजीपुर के दुकानदार प्रवीन कुमार को कांटेदार चूहा (ज्हावा) खरीदकर लाखों रुपये कमाने का लालच देकर 1.15 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने प्रवीन को चार लाख रुपये में कांटेदार चूहा खरीदकर उसे आठ लाख रुपये में बेचने का झांसा दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रवीन ने एफआईआर में बताया कि 27 अगस्त को उसकी दुकान पर बाइक से एक महिला और एक व्यक्ति पहुंचे। व्यक्ति ने अपना नाम गोपाल निवासी निमड़ी का बास, जिला अलवर बताया। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया।
विज्ञापन

गोपाल ने प्रवीन को कांटेदार चूहा खरीदने में पैसे लगाने का लालच दिया। उसने बताया कि उसके पास दो लाख रुपये हैं और प्रवीन भी दो लाख रुपये लगाए तो चार लाख रुपये में चूहा खरीदकर आठ लाख रुपये में बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीन के पास उस समय दो लाख रुपये नहीं थे। गोपाल उसका मोबाइल नंबर लेकर अगले दिन पैसे का इंतजाम करने की बात कहकर चला गया। 28 अगस्त की शाम उसने फोन कर दुकान पर आने की जानकारी दी। कुछ देर बाद वह महिला के साथ पहुंच गया।
प्रवीन ने बताया कि वह केवल 1.15 लाख रुपये ही जुटा सका है। गोपाल ने बाकी रकम खुद लगाने की बात कहकर उससे 1.15 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद दो बाइक पर कुछ अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। गोपाल ने कहा कि चूहा आठ लाख रुपये में बेचकर वे जल्द लौटेंगे।

काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी आरोपी वापस नहीं आए। फोन करने पर गोपाल ने कॉल नहीं उठाई। आसपास तलाश करने पर भी उनका पता नहीं चला। इसके बाद प्रवीन को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed