फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   chargesheet

महिला पुलिस न होने से विवेचनाएं लंबित

Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
chargesheet
crime
कौशाम्बी थाने में महिलाओं के साथ हुए अपराध की दर्जनभर विवेचनाएं लंबित हैं। महिलाओं की धर पकड़ से लेकर बयान लेने तक का काम प्रभावित है। इसके पीछे थाने में एक भी महिला सिपाही की तैनाती का न होना प्रमुख कारण है। मामलों के निस्तारण के लिए उच्चाधिकारियों से कई बार महिला सिपाही की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विवेचनाओं का समय पर निस्तारण न होने से पीड़ित पक्ष परेशान होकर आए दिन थानों का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाने में महिला सिपाही का एक भी स्टाफ तैनात नहीं है। महिला सिपाही न होने की वजह से महिलाओं से जुड़े मामलों का समय पर निस्तारण करने में कौशाम्बी पुलिस बौनी नजर आ रही है। सूत्रों की माने तो थाने में अब तक एक दर्जन महिलाओं पर हुए अत्याचार के मामले महिला सिपाही की तैनाती न होने की वजह से लंबित चल रहे हैं। आंकड़ों पर जाएं तो दहेज हत्या के चार, दहेज उत्पीड़न के तीन, बलात्कार के चार और बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के तीन मामलों की विवेचना महिला सिपाही के अभाव में नहीं हो पा रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद महिलाओं के बयान आदि कार्य लंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी वजह से मामलों में समय पर आरोप पत्र दाखिल नहीं हो पा रहा है। उधर लंबित मामलों को लेकर थाने के जिम्मेदार को उच्चाधिकारियों की फटकार का भी सामना करना पड़ता है। उधर शासन और प्रशासन के उच्चाधिकारियों द्वारा महिलाओं के मामले में संजीदगी दिखाने का फरमान समय-समय पर जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में लगभग दर्जन भर महिलाओं से जुड़े मामले लंबित हैं। इनके निस्तारण के लिए महिला सिपाही की मांग उच्चाधिकारियों से की गई है। जैसे ही महिला सिपाही उपलब्ध होती है संबंधित महिलाओं का बयान कराकर विवेचनाओं का निस्तारण करा दिया जाएगा।
सुनील दुबे, थानाध्यक्ष कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed